छत्तीसगढ़
युवक से ऐंठ लिए साढ़े 14 लाख, AIIMS में नौकरी दिलाने की बात कही थी
jantaserishta.com
10 May 2026 9:07 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर (AIIMS) में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बड़े अधिकारियों और एम्स से जुड़ा बताकर युवक को झांसे में लिया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर दबोचा है।
जानकारी के अनुसार, भिलाई के वृंदा नगर कैंप-1 निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को वैशाली नगर थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल, जो सेक्टर-6 सड़क-12 में रहता था। उसने खुद की बड़े अधिकारियों और एम्स के अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया। इसके बाद आरोपी ने रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी ने नौकरी लगवाने के एवज में रकम की मांग की और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने का भरोसा दिलाया। मुकेश उसके झांसे में आ गया और सितंबर 2021 से 16 अक्टूबर 2022 के बीच अपने एसबीआई खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 14 लाख 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार ज्वाइनिंग लेटर देने और पैसे वापस करने के नाम पर टालमटोल करता रहा। बाद में वह अपने निवास स्थान से फरार हो गया और रकम भी वापस नहीं की। शिकायत के आधार पर वैशाली नगर थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस दौरान साइबर सेल भिलाई ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर लखनऊ भेजी गई, जहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





