छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: महादेव घाट में 14 साल की लड़की की मौत, डूबने से गई जान

Nilmani Pal
1 March 2022 6:06 AM GMT
रायपुर ब्रेकिंग: महादेव घाट में 14 साल की लड़की की मौत, डूबने से गई जान
x

रायपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव घाट में हादसा हुआ है। खारुन नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने नदी से बच्ची की लाश बरामद की।

जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।


Next Story