छत्तीसगढ़

खमतराई इलाके में 14 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक नकद जब्त

Shantanu Roy
12 Sept 2021 10:20 PM IST
खमतराई इलाके में 14 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक नकद जब्त
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना इलाके में सट्टा-जुआ के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि भनपुरी ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ लोग इकठ्ठा होकर ताश खेल रहे है, सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया और पुलिस ने घेराबंदी कर 14 लोगो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हज़ार नकदी भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के जुआ एक्ट धारा 13 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने जुआरियों को तो पकड़ा मगर उनके मुख्य सरगना तक नहीं पहुंच पाई है। नए कप्तान को खुश करने के लिए रायपुर पुलिस लगातार इस तरह के छोटे-मोटे लोगों को गिरफ्तार करते जा रही है। अब शहर भर में हो रहे सट्टे-जुए के कारोबार को कब बंद करेगी।

आरोपियों के नाम

पवन साहू पिता गिरीशचन्द्र साहू 39 वर्ष सा. भगत सिंह चौक भनपुरी खमतराई

रूपेश कुमार यद्वु पिता अशोक कुमार यदु 32 वर्ष सा. भगत सिंह चौक भनपुरी

विष्णु प्रसाद साहू पिता मंतराम साहू 30 वर्ष सा. पिन्टू चौक भनपुरी।

जिवेश वर्मा पिता रामस्वरूप वर्मा उम्र 28 वर्ष सा. डी.एम.टावर भनपुरी

आशीष अग्रवाल पिता केशर अग्रवाल उम्र 38 वर्ष सा. कबीर नगर

संदीप कुमार ध्रुव पिता मानिकराम उम्र 3 वर्ष सा. बिरगांव दुर्गा चौक।

डोमार सिंह सिंहा पिता सेतराम सिंहा उम्र 36 वर्ष सा. बिरगांव दुर्गा चौक।

प्रकाश जयसवाल पिता शिवशंकर प्रसाद उम्र 44 वर्ष सा. शिवानंद नगर खमतराई।

कृष्णकांत चौरसिया पिता श्रीरामचरण चौरसिया उम्र 32 वर्ष सा. डी.एम.टावर

राजेश कुमार अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल उम्र 39 वर्ष सा.ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा

वेदप्रकाश साहू पिता मंतराम साहू उम्र 26 वर्ष सा. ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा।

मोहित वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 20 वर्ष सा. ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा।

शत्रुहन वर्मा पिता गौकरण वर्मा उम्र 35 वर्ष सा. ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा।

विजय कुमार साव पिता अनिल साव उम्र 28 वर्ष सा. बंजारी नगर रावांभाठा।

आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एंव 4,05,400 रू जप्त किया गया।

Next Story