
x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 माओवादियों की तर्रेम और 7 माओवादियों की गंगालूर थाना से गिरफ्तारी की गई है। ये सभी नक्सली IED प्लांट करना, विस्फोटक करने, नक्सल संगठना का प्रचार-प्रसार करने की घटना में शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गंगालूर के जंगल में निकली हुई थी। यहां फोर्स को देख कुछ लोग भाग रहे थे। घेराबंदी कर 7 लोगों को पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ की गई।
सभी ने अपना नाम सुक्कू पदम ऊर्फ (58), लच्छू माड़वी (30), रघु कुरसम (33), नारायण कुरसम (52), पायकू कोरसा (33), गडडू पूनेम (28) और मंगू पूनेम (43) बताया। वहीं दूसरी टीम तर्रेम की तरफ निकली हुई थी। इसमें STF के जवान भी शामिल थे। इस टीम ने तर्रेम के जंगल से 6 लोगों को पकड़ा। इनमें मिड़गम सोना (27), उडम छोटू (20), डोडी अर्जुन (25), डोडी जोगा (22), ओयाम हड़मा (25), आयतु ओयाम (20) शामिल हैं। दोनों जगह से पकड़े गए लोगों से जब पूछताछ हुई। जब इनकी हिस्ट्री खंगाली गई तो ये नक्सल संगठन के सदस्य होना पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने नक्सल सामान भी बरामद किया है। ये सभी अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





