छत्तीसगढ़

13 लाख भुगतान का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस

Rounak Dey
2 Aug 2021 11:28 AM IST
13 लाख भुगतान का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस
x
छत्तीसगढ़

मुंगेली। नाली घोटाले मामले में फरारी काट रहे नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के घर पुलिस ने सोमवार सुबह दबिश दी. एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम सोनकर की पतासाजी में जुटी हुई है. बता दें कि मुंगेली नगरपालिका क्षेत्र के परमहंस वार्ड में बगैर नाली निर्माण के 13 लाख का भुगतान का मामला सामने आया था. मुंगेली कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम मुंगेली ने त्वरित जांच कर कार्रवाई की गई, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष व तत्कालीन सीएमओ सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया.

दरअसल विभागीय मंत्री की अनुशंसा पर सम्बंधित सीएमओ व सभी दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार पतासाजी कर रही है.

Next Story