छत्तीसगढ़

होटल से 13 जुआरी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने देर रात मारी रेड

Nilmani Pal
1 Sep 2023 4:40 AM GMT
होटल से 13 जुआरी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने देर रात मारी रेड
x
छग

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक होटल में संचालित जुए के अड्डे में पुलिस ने ​दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुरुवार देर रात होटल में छापा मारा, जिसमें 13 जुआरी धर दबोचे गए। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के होटल नरेश पैलेस में जुआरी जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इस होटल में संचालित जुआ खेलते लोगों की सूचना मिली। देर रात पुलिस ने होटल में आकर जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा, जिसमें 13 लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।



Next Story