छत्तीसगढ़

12वीं पास महाठग, 25 हजार की नौकरी छोड़ खोला था दफ्तर

Nil dhankar
20 April 2023 10:00 AM IST
12वीं पास महाठग, 25 हजार की नौकरी छोड़ खोला था दफ्तर
x
छग

दुर्ग। टावर लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड 12वीं पास है. जो पश्चिम बंगाल 24 परगना मे कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगो से ठगी करते थे. थाना पाटन मे प्रार्थी तेजेन्द्र चकघर से टावर लगाने के नाम पर 59460 रू का ठगी किये थे।

लोगों को फोन लगाकर उसके खेत में एयरटेल कंपनी का मोबाईल टावर लगाने के एवज में कंपनी द्वारा एडवांस में 15 लाख देने का लालच देते थे. आरोपियों ने कवर्धा से 21 लाख रूपये, धमतरी जिला से 03 लाख 36 हजार रू., धमधा दुर्ग क्षेत्र से 90 हजार रू और शिवनी मध्य प्रदेश से 38460 रूपये ठगी किए थे.

देखें वीडियो


Next Story