छत्तीसगढ़

125 नग लोहे का एंगल चोरी, चौकीदारी ने की पुलिस से शिकायत

Nil dhankar
20 May 2022 9:03 AM IST
125 नग लोहे का एंगल चोरी, चौकीदारी ने की पुलिस से शिकायत
x

रायपुर। 125 नग लोहे का एंगल किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया है. जिसकी शिकायत चौकीदार ने अभनपुर थाने में की है. पुलिस के मुताबिक राम खिलावन प्रसाद सिंगारभाठा उपासना साधना केन्द्र में चौकीदारी के पद पर कार्यरत है. परिवार सहित रहते है।

उपासना साधना केन्द्र के बाजू में जानकी ठाकुर की जमीन है. खेत को लभगभ पौने सात इंच के एंगल गाडकर तार फेंसिंग किये है। जिसे किसी अज्ञात चोर ने रात्रि में काटकर ले गया। चौकीदार के अनुसार इसके पूर्व भी दो बार और चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस के अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story