छत्तीसगढ़

125 मीटर ऊंची चिमनी को जमींदोज किया गया

Nilmani Pal
11 July 2023 1:44 PM IST
125 मीटर ऊंची चिमनी को जमींदोज किया गया
x

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जानगरी कोरबा से एक अद्भुत वीडियो मिला है। वीडियो में 125 मीटर ऊंची चिमनी भरभराकर गिरती दिखाई दे रही है। दरअसल विद्युत मंडल के पुराने संयंत्र की एक चिमनी को डिस्मेंटल किया गया है। 125 मीटर ऊंची चिमनी चंद सेकेंड में जमीदोंज हो गया। जिस चिमनी को ढहाया गया वह 70 के दशक में स्थापित किया गया था। मियाद समाप्त होने पर साल 2020 में बंद कर दिया गया था इस प्लांट को। संयंत्र के कल पुर्जों को निजी कंपनी ने खरीदा है। उसी कंपनी ने ने इस चिमनी गिराया है। आज एक और चिमनी को भी गिराने की तैयारी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story