छत्तीसगढ़
120 स्पाइक होल्स बरामद, सुकमा में पुलिस और CRPF जवानों को मिली सफलता
Nil dhankar
29 Dec 2021 4:44 PM IST

x
सुकमा। नक्सलियों का मंसूबा एक बार फिर नाकाम हो गया है. जवानों को सर्चिंग ऑपरेशन में 120 स्पाइक होल मिले हैं. सुकमा पुलिस व CRPF ने संयुक्त कार्रवाई में करीगुंडम गांव के पास 120 स्पाइक होल्स बरामद किए हैं. नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से गड्ढे में स्पाइक लगाया गया था.
नक्सल के कोर एरिया करीगुंडम में सुरक्षाबलों द्वारा नया कैंप स्थापित किया गया है. लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है.
Next Story





