छत्तीसगढ़
सीक्रेट चैंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 120 किलो गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 July 2025 11:49 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक राजस्थान पासिंग ट्रक से 120 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में राजस्थान के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए सीक्रेट चैंबर में गांजे की खेप छिपाकर कोटा ले जा रहे थे।
ट्रक में बनाया गया था गुप्त चैंबर
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चिल्फी क्षेत्र में राजस्थान पासिंग ट्रक को रोका गया। ट्रक में अकरम खान (37 वर्ष) और पप्पू सिंह (32 वर्ष) सवार थे। जब ट्रक की बारीकी से तलाशी ली गई, तो कैबिन और ट्रॉली के बीच एक गुप्त चैंबर बनाया गया था। जब उसे खोला गया तो 115 पैकेट में रखा गया कुल 120 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि वे ओडिशा से गांजा लेकर राजस्थान के कोटा जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो छत्तीसगढ़ और ओडिशा के रास्ते गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित करते हैं।
आरोपियों पर दर्ज हुआ NDPS एक्ट के तहत मामला
पुलिस ने गांजा, ट्रक और मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली है। दोनों तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कवर्धा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई चिल्फी थाना प्रभारी और उनकी टीम की मुस्तैदी से संभव हो सकी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और कड़ी जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





