छत्तीसगढ़

120 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

Nilmani Pal
25 Jun 2023 12:21 PM IST
120 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन
x

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के मस्तुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ को तगड़ा झटका दिया है. कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं. मस्तूरी के बिनौरीडीह में 120 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदयस्ता ली है.

विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है. विधायक बांधी ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया. बता दें कि मस्तूरी विधानसभा में तीसरी बार बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए हैं. सीपत के हिंडाडीह में 107 फिर खपरी में 1000 और अब बिनौरीडीह में 120 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली.


Next Story