छत्तीसगढ़

करंट लगने से 12 साल के बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
1 April 2022 6:58 PM GMT
करंट लगने से 12 साल के बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

बिलासपुर। सरकंडा के चांटीडीह में रहने वाली 12 साल की बालिका लोहे के दरवाजे को खोलने के लिए हाथ लगाया। दरवाजे में करंट होने के कारण बालिका उसकी चपेट में आ गई। झुलसी बालिका को स्वजन उपचार के लिए सिम्स लेकर गए। सिम्स में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी।

इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकंडा के चांटीडीह में रहने वाली कोमल केंवट छठवीं की छात्रा थी। गुस्र्वार की रात वह परिवार वालों के साथ मकान के उपर कमरे में थी। किसी काम से वह नीचे के कमरे में आई। वह कमरे का दरवाजा खोलने लगी।

लोहे के दरवाजे में करंट था। इसे हाथ लगाते ही बालिका करंट की चपेट में आ गई। देर तक बालिका के नहीं आने पर उसकी मां और भाई नीचे आए। दरवाजे के पास बालिका बेहोश पड़ी थी। स्वजन उसे लेकर सिम्स गए। सिम्स में जांच के बाद डाक्टरों ने उस मृत घोषित कर पुलिस को इसकी सूचना दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि दरवाजे के उपर से कमरे में बिजली का तार गया था। तार कटे होने के कारण दरवाजे में करंट आ रहा था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story