छत्तीसगढ़

12 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी

Shantanu Roy
10 Jun 2022 8:45 PM IST
12 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी
x
छग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद। बोरवेल से बालक को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू का काम तेजी से जारी। 10 वर्षीय बालक राहुल अपने घर के पीछे बाड़ी में खेलते हुए वहां ओपन बोरवेल में गिर गया है।


कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला, एसपी श्री विजय अग्रवाल, एसडीएम रेना जमील सहित मौके पर सभी अधिकारी उपस्थित है। बोरवेल में फसे बच्चे तक खाना एवं ऑक्सीजन पहुँचाया जा रहा है। रेस्क्यू जारी है। कटक और बिलासपुर से एनडीआरएफ की टीम यहा के लिए रवाना हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव कोशिश की जा रही है।

Next Story