छत्तीसगढ़

सेंटरिंग गिरने से 12 मजदूर घायल, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में हुआ हादसा

Nil dhankar
9 Nov 2025 5:06 PM IST
सेंटरिंग गिरने से 12 मजदूर घायल, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में हुआ हादसा
x

रायपुर। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। सेंटरिंग का स्ट्रक्चर अचानक गिरने से 12 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मजदूर सेंटरिंग तैयार होने से पहले नीचे बैठकर खाना खा रहे थे।

मौके पर मौजूद लोग तुरंत मलबे से मजदूरों को बाहर निकाले और उन्हें तुरंत श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले मजदूरों का इलाज जारी है। यह निर्माण कार्य अभिषेक मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के लिए चल रहा था। घटना स्थल पर स्मृति नगर पुलिस भी पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story