छत्तीसगढ़

पागल कुत्ते के हमले से 12 लोग घायल, कॉलोनी में दहशत का माहौल

Nil dhankar
29 Feb 2024 12:35 PM IST
पागल कुत्ते के हमले से 12 लोग घायल, कॉलोनी में दहशत का माहौल
x
छग

कोरबा। दीपका नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गेवरा कॉलोनी में पिछले 24 घंटे में 10-12 से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट कर अपना शिकार बनाया। लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया है और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काट रहा है। कुत्ता काटने के बाद कुछ लोग सरकारी अस्पताल और कुछ विभागीय अस्पताल में अपना इलाज कर रहे हैं।

लोगों नगर पालिका प्रशासन से दीपका में डॉग पॉलिसी बनाने की मांग की है जिससे उनके संख्या में वृद्धि न हो सके। कुत्तों के नसबंदी व एंटी रेबीज टीका करण कर इनकी संख्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। आवारा कुत्ते प्रगति नगर कॉलोनी, दीपका बस्ती, आजाद चौक सभी जगह हैं, लेकिन पागल होने के बाद वह किसी को भी अपना शिकार बना काट रहे हैं।

दरअसल, कुछ महीनों से आवारा कुत्तों की संख्या में दीपका नगर पालिका क्षेत्र में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। आए दिन ये आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऊर्जा नगर गेवरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ता उसको काटने दुकान के अंदर घुस गया था जिसे वह मारकर भगाया। पागल आवारा कुत्ते ने दो बच्चों को काटा और बमुश्किल से पीड़ित के पैर को छोड़ा।


Next Story