छत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्टर के घर 12 लाख की चोरी, गायब मिले कैश और जेवर

Nilmani Pal
26 Dec 2022 2:06 AM GMT
ट्रांसपोर्टर के घर 12 लाख की चोरी, गायब मिले कैश और जेवर
x
छग का मामला
बिलासपुर। राजकिशोर नगर में ट्रांसपोर्टर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर रायपुर गए थे। चोर उनके सूने मकान से 7.50 लाख के जेवर और 5 लाख कैश समेत 12.50 लाख का माल ले गए। घटना कल्याण बाग कॉलोनी में हुई। पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिला है। घटना सरकंडा क्षेत्र की है। कल्याण बाग कॉलोनी निवासी सच्चानंद मंगवानी (55) शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अपनी पत्नी के साथ रायपुर गए थे। रविवार की शाम करीब 6 बजे लौटे तो बेडरूम के लॉकर का ताला टूटा था और इससे 7 लाख 50 हजार जेवर व 5 रुपए कैश सहित 12 लाख 50 हजार रुपए का माल पार कर दिया था।

चोर घर के भीतर बने मंदिर से गणेश की मूर्ति भी अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एसीसीयू व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का खोजी कुत्ता मौके पर आया। वह व्यवसायी के बेडरूम से भागते सीधे छटघाठ तक गया। यहां से वह भटक गया। पुलिस कुछ संदेहियों की खोजबीन कर रही है। चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


Next Story