छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 113 मरीज सक्रिय, सबसे ज्यादा केस रायपुर से

Nil dhankar
3 April 2023 8:54 AM IST
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 113 मरीज सक्रिय, सबसे ज्यादा केस रायपुर से
x

रायपुर। देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय की नींद उड़ा दी है। अन्य राज्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ में भी स्थिति चिंताजनक नजर आ रही है। प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

बता दें कि, पिछले 10 दिनों में से कोरोना के मामलों में लगातर बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में पूरे प्रदेश से 22 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद से प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रीय मरीजों की संख्या 113 पहुंच गई हैं। वहीं प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 4.14 प्रतिशत पर पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 14 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

Next Story