छत्तीसगढ़
जनदर्शन में मिला 110 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
Shantanu Roy
2 Jun 2026 9:22 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के नागरिकों ने 110 आवेदन में सबसे ज्यादा मांग पीएम आवास के 11, पेंशन के 8, राशन के 7, शौचालय के 7 सहित सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को संबंधित मांग और शिकायत का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कर्राकोट की महिलाओ ने पेयजल सुविधा बोर बोरिंग की मांग की।
इसी प्रकार 8 वर्ष से बेड में महिला मरीज का आधार कार्ड अपडेट के लिए आधार ऑपरेटर को घर भेजनें की मांग, भूमिहीन योजना, दुर्घटना के जीवन ज्योति बीमा और अन्य योजना, भू अर्जन, विद्युत कनेक्शन के लिए 10 विद्युत खम्भा, नक्शा बटानकन, कब्ज़ा हटाने, ठगी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, मारपीट गुंडागर्दी करने वालों पर कार्यवाही, खाद को ज्यादा रेट में बेचने की शिकायत, किसानों को फार्मर आईडी के आधार पर खाद बीज देने की मांग, केसीसी लोन दिलाने, निजी भूमि से ट्रांसफार्मर हटाने आदि की मांग की गई। बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कर्राकोट की महिलाओ ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक की काम नहीं करने और मनमर्जी करने की शिकायत की है। इसी प्रकार मानिकपुर छोटे के वार्ड 9 के पंच को काम नहीं करने पर हटाने की शिकायत आया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





