छत्तीसगढ़

11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, अधेड़ की बिगड़ी नियत

jantaserishta.com
14 April 2026 10:53 AM IST
11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, अधेड़ की बिगड़ी नियत
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने गंदा काम करने का प्रयास किया. बहला-फुसलाकर बच्ची को गलत इरादे से घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. लेकिन बच्ची साहस दिखाते हुए हैवान के जाल से बच निकली.
जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना इलाके का है. बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी. इस दौरान अधेड़ उम्र के हैवान की नियत बिगड़ी गई. उसने आईक्रीम देने के बहाने उसे घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह बच्ची अपनी आरोपी के कब्जे से बचकर भाग निकली. उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर शिकायत दी.
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 साल के आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला थाने आया था, परिजनों ने शिकायत दी थी. पुलिस ने आरोपी रवि सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता सजक थी, इसलिए वह अपने परिजनों से घटना साझा कर पाई. छोटे बच्चों में जागरूकता के लिए लगातार स्कूलों में पुलिस द्वारा गुड टच-बेड टच की जानकारी देने के लिए पहल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story