छत्तीसगढ़

11 बराती घायल, बस भयानक हादसे का शिकार

Nil dhankar
4 March 2024 3:54 PM IST
11 बराती घायल, बस भयानक हादसे का शिकार
x
छग

कवर्धा। जिले में एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक बारातियों से भरी बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 11 बराती घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 6 लोगों को गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना कुकदूर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक बस बारातियों को लोरमी से शहडोल ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में कुल 70 यात्री सवार थे। इसी दौरान हनुमत खोल के खाई में बस पलट गई। घटना में 11 लोग घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Next Story