छत्तीसगढ़
11 घायल एक महिला की मौत, पर्यटकों से भरी पिकअप हादसे का शिकार
jantaserishta.com
13 Aug 2024 10:31 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद सभी दर्शनार्थियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर हुई है.
जानकारी के अनुसार, सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के लोग सोमवार को जतमई घटारानी के दर्शन करने गए हुए थे. घूमने के बाद पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान घर पहुंचने के पहले ही ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई. हादसे में कामिनी साहू उम्र 50 वर्ष करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चे समेत 11 लोग घायल हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.
घायलों में 6 वर्ष की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं. सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं. सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का नंबर सीजी 25 H 5732 है.
Tagsछत्तीसगढ़बलौदाबाजारबलौदाबाजार एक्सीडेंटबलौदाबाजार एक्सीडेंट न्यूज़ChhattisgarhBalodabazarBalodabazar AccidentBalodabazar Accident News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





