छत्तीसगढ़

11 किसान परेशान, उत्पात मचा रहा गजराज

Nil dhankar
12 Feb 2025 1:01 PM IST
11 किसान परेशान, उत्पात मचा रहा गजराज
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में 117 हाथी विचरण कर रहे हैं। कई दल शाम ढलने के बाद गांव के करीब पहुंच रहे हैं और किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।

सोमवार की रात धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों के अलग अलग दल ने 11 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि इसमें ओंगना गांव में 1 किसान के फसल को रौंदा है। इसके अलावा दूसरे दल ने दर्रीडीह के 2 किसान, मेढरमार में 4 किसान, कटाईपाली में 3 किसान के अलावा लैलूंगा रेंज के कुंजारा में 1 किसान के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

बताया जा रहा है कि रात में जब जंगल से निकलकर हाथियों का दल किसानों के खेतों तक पहुंचता है। तब किसानों को कई बार रतजगा तक करना पड़ जाता है। हाथी मित्र दल, वनकर्मियों के साथ ग्रामीण उन्हें गांव से दूर भगाने की कोशिश करते हैं।

Next Story