छत्तीसगढ़

11 बच्चे घायल, चबूतरा से टकराई स्कूल वैन

Nil dhankar
12 Jan 2023 9:37 AM IST
11 बच्चे घायल, चबूतरा से टकराई स्कूल वैन
x
छग

बालोद। ग्राम खलारी बाजार चौक के पास चबूतरा में एक निजी स्कूल की वेन टकरा गई। संजीवनी टीम के अनुसार हादसे में ड्राइवर सहित सरस्वती शिशु मंदिर दल्ली के 11 बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद संजीवनी एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को चिखलाकसा व घोटिया के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्कूल से छुट्‌टी के बाद ड्राइवर रोजाना की तरह वेन से बच्चों को घर छोड़ने जा रहे थे, तभी स्पीड व लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

दो एंबुलेंस के जरिए ईएमटी प्रभा, भावना, पायलट धरम, द्वारिका ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी खतरे से बाहर हैं। दो बच्चे को शहीद अस्पताल रेफर किया गया है।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता।

Next Story