छत्तीसगढ़

10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान

Shantanu Roy
2 Sept 2022 9:50 PM IST
10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान
x
छग
कोरबा। जिले में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसके घर के लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थेै। इधर, उनकी गैरमौजूदगी में बेटी ने खौफनाक कदम उठा लिया है। रामपुर चौकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पथर्रीपारा बस्ती में कुमार महंत का परिवार रहता है। कुमार महंत किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके 2 बेटे और एक 19 साल की बेटी कामनी महंत भी थी। कामनी इन दिनों प्राइवेट 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि परिवार के लोग गुरुवार को कहीं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे।
इधर, परिजन जब शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कामनी कोई जवाब नहीं दे रही थी। इस पर परिवार के लोग किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तब उन्होंने एक कमरे में फंदे से लटकी हुई उसकी लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। गुरुवार को शाम हो चुका था। इस वजह से शव का पीएम नहीं हो सका। अब शुक्रवार का शव का पीएम किया गया है। जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। मगर अब तक ये पता नहीं चल सका है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
Next Story