छत्तीसगढ़

10वीं उत्तीर्ण युवाओं को कल मिलेगा रोजगार, कई पदों पर होगी भर्ती

Nilmani Pal
21 Dec 2022 9:26 AM IST
10वीं उत्तीर्ण युवाओं को कल मिलेगा रोजगार, कई पदों पर होगी भर्ती
x

रायगढ़। निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए बीपीएल श्रेणी से संबंधित आवेदकों के लिए 22 दिसम्बर 2022 को समय प्रात: 10:30 बजे से स्थान-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति में आवेदक की आय सीमा 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जिन रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी इनमें ओ.पी.जे.सी.सी पूंजीपथरा रायगढ़ में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन टे्रनी में 50 पद शामिल है। इसके लिए आवेदक को 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के बाहर से भी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर नियत तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी, कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Next Story