छत्तीसगढ़
10वीं बोर्ड के विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
Shantanu Roy
10 March 2025 11:16 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2025 कक्षा 10 वीं के विषय विज्ञान (200) की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए सूरजपुर जिले के निर्धारित 73 परीक्षा केन्द्रों में कुल परीक्षार्थी की दर्ज संख्या-10199, उपस्थित-9861, अनुपस्थित-338 रहे। जिले में समस्त परीक्षा केंद्रो में परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई एवं कोई नकल प्रकरण दर्ज नही किया गया। भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के द्वारा निम्नांकित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिनमें परीक्षा केन्द्र क्रमांक-741004 सेजेस विश्रामपुर, वि.ख. सूरजपुर जहां कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-234 उपस्थित-224 एवं अनुपस्थित-10, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 741005 शा.कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर, कुल दर्ज परीक्षार्थी-217 में उपस्थित-214 एवं 03 अनुपस्थित, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 741006 शा.आदर्श बालक उ.म.वि. सूरजपुर में कुल दर्ज-293 में उपस्थित-290 एवं अनुपस्थित 03, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 741015 शा.उ.मा.वि डुमरिया, में कुल दर्ज-94 उपस्थित 93 एवं अनुपस्थित 01, परीक्षा 741007 सेजेस बसदेई वि.ख. सूरजपुर में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 131 में उपस्थित 128 एवं अनुपस्थित रहे। उक्त समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालित होना पाया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





