
रायपुर. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन (IMA) रायपुर और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से आज पंडरी स्थित रायपुर जिला अस्पताल में राज्य स्तरीय पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों को हृदय रोग, किडनी रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पल्मनोलॉजी से संबंधित रोगो के बारे में विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कैंप का शुभारंभ किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





