छत्तीसगढ़
जनदर्शन में राशन कार्ड सुधार, भूमि मुआवजा और जाति प्रमाण पत्र के लिए 105 आवेदन प्राप्त
Shantanu Roy
1 Dec 2025 7:58 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनसामान्य से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा एवं उत्तम ध्रुव भी उपस्थित रहे। इस दिन जनदर्शन में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित कई मांगें शामिल थीं।
राशन कार्ड अभिलेख में सुधार
सुपेला भिलाई निवासी एक महिला ने अपने बीपीएल राशन कार्ड से पुत्र का नाम हटाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र वर्ष 2024 में निधन हो गया। उन्होंने राशन कार्ड अभिलेख में सुधार कर नाम विलोपित करने और कार्ड को पुनः सक्रिय करने की मांग की। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को आवेदन की जांच और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
किसानों का मुआवजा आवेदन
ग्राम डुंडेरा के छह किसानों ने अपनी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर आवेदन दिया। किसानों ने बताया कि उनकी निजी भूमि का कुछ हिस्सा बस स्टैण्ड उतई-डुगरडीह-डुन्डेरा-गोरिद-सोमनी मार्ग पर सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित किया गया था। मुआवजा आदेश जारी होने के बावजूद राशि अभी तक प्रदान नहीं की गई। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जाति प्रमाण पत्र की समस्याएं
ग्राम बेलोदी पाटन के निवासियों ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गरीबी, अशिक्षा और पुराने दस्तावेजों के अभाव के कारण उनके बच्चों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे। ग्रामसभा रिकॉर्ड अब प्रमाण पत्र जारी करने में मदद नहीं कर रहा। कलेक्टर ने एसडीएम पाटन को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर का संदेश और कार्यवाही
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को समुचित और शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





