छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक से 100 मीटर कॉपर तार चोरी, ठेकेदार ने दर्ज कराई शिकायत

jantaserishta.com
11 Oct 2026 5:15 PM IST
रेलवे ट्रैक से 100 मीटर कॉपर तार चोरी, ठेकेदार ने दर्ज कराई शिकायत
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा में रेलवे ट्रैक से करीब 100 मीटर कॉपर तार चोरी हो गया। घटना 9 अक्टूबर 2026 की है। ठेकेदार प्रशांत जैना की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ओडिशा के पुरी जिले की ब्राम्होगिरी तहसील के अपेटी निवासी प्रशांत जैना (45) रेलवे में निजी ठेकेदारी का काम करते हैं। उनकी एजेंसी को पेंड्रारोड से सिंदुरगढ़ तक 150 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर कॉपर तार लगाने का ठेका मिला है।
आवेदन के मुताबिक, 9 अक्टूबर को प्रशांत जैना अपने साथी के साथ ग्राम ललाती ओवरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ऊपर लगे तारों की जांच की तो करीब 100 मीटर कॉपर तार गायब मिला। चोरी हुए तार की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।
तार गायब मिलने पर प्रशांत जैना ने तुरंत अपने सिक्योरिटी इंचार्ज को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पेंड्रा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस चोरों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story