छत्तीसगढ़

सूने मकान में सोने-चांदी सहित 10 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
18 Oct 2021 1:40 PM IST
सूने मकान में सोने-चांदी सहित 10 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x

बिलासपुर। सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकद 10 हजार स्र्पये पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। वहीं, मामले में जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र के हिमांशु श्रीवास विवेकानंद नगर मोपका में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी नानी के घर जांजगीर चले गए। वही पड़ोस में रहने वाली महिला ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा है। इस पर वे दोपहर तीन बजे अपने घर वापस आए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था।

चोरों ने कमरे का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था। आलमारी में रखे 10 हजार स्र्पये, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के पायल समेत अन्य जेवर गायब थे। युवक ने इसकी जानकारी अपने पिता राजेश्वर को दी। इसके बाद सरकंडा थाने में इसकी शिकायत की।

Next Story