छत्तीसगढ़

10 हजार की शराब जब्त, परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
27 Sept 2022 2:31 PM IST
10 हजार की शराब जब्त, परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार
x

पलारी। बलौदाबाजार जिले के पलारी में अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। तीनों मोटरसाइकिल में 50 लीटर देसी महुआ शराब ले जा रहे थे। शराब की कीमत 10000 रुपय बताई जा रही है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि पर्व के अवसर पर पलारी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम रामपुर से पलारी पुलिस ने तीन युवकों को दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में 50 लीटर देसी महुआ शराब ले जाते गिरफ्तार किया है। शराब प्लास्टिक की पांच 5 लीटर की थैलियों में बोरी में भरकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। शराब की कीमत 10000 रुपय बताई जा रही है। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी जप्त किये गये। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story