छत्तीसगढ़

मुधमक्खियों के हमले से 10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, पहुंचे थे अन्त्येष्टि कार्यक्रम

Nil dhankar
8 May 2022 4:39 PM IST
मुधमक्खियों के हमले से 10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, पहुंचे थे अन्त्येष्टि कार्यक्रम
x

जशपुर। जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अन्त्येष्टि कार्यक्रम के दौरान लोगों पर मुधमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

मिली जानकारी कुनकुरी का कार हादसे में मृत दम्पति का अंतिम संस्कार कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे अंतिम संस्कार का कार्यक्रम किया जा रहा था, इसी दौरान उन पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में अंतिम संस्कार कर रहे 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मधुमक्खियों के हमले के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए।


Next Story