छत्तीसगढ़

गरियाबंद में 10 यात्री घायल, रायपुर के लिए निकली बस पलटी

Nil dhankar
22 Oct 2024 9:24 AM IST
गरियाबंद में 10 यात्री घायल, रायपुर के लिए निकली बस पलटी
x

गरियाबंद। घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है. दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


Next Story