छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर...कई बड़े वारदातों में थे शामिल

Admin2
3 Nov 2020 11:09 AM GMT
दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर...कई बड़े वारदातों में थे शामिल
x

छत्तीसगढ़/दंतेवाड़ा। पुलिस के विशेष अभियान लोन वर्राटू अभियान के तहत 5 ईनामी सहित 10 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। सभी नक्सलियों पर जवानों की हत्या, सड़क काटने जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 5 लाख का एक और 2 लाख का एक और 1 लाख के तीन नक्सली शामिल हैं।

मलंगीर एरिया में सक्रिय 5 ईनामी सहित 10 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी के सामने पुलिस के विशेष अभियान लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कोसा मड़काम 5 लाख का ईनामी (CNM अध्यक्ष मलंगीर एरिया कमेटी), माड़वी आयता, 2लाख का ईनामी LGS सदस्य, देवा मंडावी 1 लाख का ईनामी,भीमा कोर्राम,मुक्का माड़वी पर 1-1 लाख का ईनाम रखा गया था।


Next Story