छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, सोना और चांदी चोरों ने किया पार

Nil dhankar
17 Nov 2021 11:28 AM IST
ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, सोना और चांदी चोरों ने किया पार
x
रायपुर में बड़ी वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे धरसींवा इलाके में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. धनेली बाजार चौक स्थित सुरेश ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरों ने डेढ़ किलो चांदी और 1 किलो सोने के जेवर पार कर दिया. शातिर चोरों ने दुकान का कैमरा तोड़ने के साथ डीवीआर को भी चोर ले भागे. चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब लाखो रुपए है, जिसकी रिपोर्ट सराफा व्यापारी ने धरसीवां थाना के सिलतरा पुलिस चौकी में दर्ज कराया है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए देखते रहिए jantaserishta.com पर

Next Story