छत्तीसगढ़
ऑपरेशन शंखनाद में 10 गोवंश बरामद, फरार गौ तस्कर इमरोज़ अंसारी गिरफ्तार
Shantanu Roy
6 Nov 2025 9:52 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी और अवैध गोवंश व्यापार पर कड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 10 गोवंश को सुरक्षित बरामद किया और एक फरार आरोपी इमरोज़ अंसारी (27 वर्ष) को झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2025 को सोनक्यारी पुलिस चौकी को सूचना मिली कि ग्राम गुल्लू के जंगलों में तस्कर अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, लेकिन तस्करों ने घने जंगल का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। अभियान के दौरान 10 गोवंश को सुरक्षित बरामद किया गया।
इसी अभियान के तहत तुमला थाना क्षेत्र में 2024 के एक गौ तस्करी मामले में फरार आरोपी इमरोज़ अंसारी की भी गिरफ्तारी की गई। जानकारी के अनुसार, 2024 में पुलिस ने ग्राम बारो में एक मालवाहक वाहन (JH 01U 9753) से तीन गोवंश जब्त किए थे। उस समय आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इमरोज़ अंसारी को आरोपी के रूप में चिन्हित किया। टेक्निकल सर्विलांस और मोनिटरिंग की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया और लोहरदगा, झारखंड से उसे हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को जशपुर लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। दोनों मामलों में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और तस्करी के अन्य नेटवर्क की पहचान की जा रही है। जशपुर पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश में गोवंश तस्करी को रोकना और अवैध व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस कार्रवाई से जशपुर जिले में गौ तस्करी और अवैध पशु व्यापार पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तस्करों और आरोपी नेटवर्क पर नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सतर्क अभियान के चलते अब तक कई बार तस्करों के प्रयास विफल हो चुके हैं। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनके मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया जारी है। जशपुर पुलिस का यह अभियान राज्य में पशु संरक्षण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिसाल माना जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





