छत्तीसगढ़
केबल वायर चोरी मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, खदान में दिया था वारदात को अंजाम
Rounak Dey
22 Aug 2021 10:07 PM IST

x
छत्तीसगढ़
कोरबा। खदान में केबल वायर चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल 20 अगस्त को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8-10 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने भूमिगत सिंघाली खदान में केबल वायर चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह की टीम ने पता तलाश व संदेहियों से पूछताछ की। इस पर रविवार पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा। इसमें ओमप्रकाश बिंझवार,अजय कंवर,जयपाल सिंह,संतोष कुमार बिंझवार, दिलबंधु बिंझवार,संजय कुमार कंवर,त्रिपाल सिंह बिंझवार,मोहर सिंह बिंझवार,विमल सिंह बिंझवार और रामपाल कंवर सभी निवासी ढपढप थाना बांकीमोंगरा से कड़ी पूछताछ की। इन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
Next Story





