छत्तीसगढ़

कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत

Shantanu Roy
24 March 2025 11:22 PM IST
कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत
x
छग
Risda. रिसदा। घटना ग्राम रिसदा की है, जहां कैप्सूल वाहन ने मृतक बलराम यादव उर्फ बल्ला को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मृत परिवार को मुआवजा राशि देने और बायपास रोड बनाने की मांग की. फिलहाल घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें कि ग्राम रिसदा में एकमात्र सड़क से दिनभर भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ग्रामीण लंबे समय से
बायपास
सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन हर हादसे के बाद सिर्फ आश्वासन देकर मामला शांत कर देता है . पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास यात्रा के दौरान सड़क निर्माण का वादा किया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भी बायपास नहीं बना. भाजपा सरकार के 15 महीने पूरे होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
Next Story