छत्तीसगढ़

फैक्ट्री में 1 लाख की चोरी, ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर

Admin2
11 May 2021 10:54 AM IST
फैक्ट्री में 1 लाख की चोरी, ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर
x
रायपुर

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वायर फैक्ट्री में कुछ अज्ञात चोरों ने धावा बोला और फैक्ट्री में जरूरी सामानों की चोरी की गई है। खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि माँ दुर्गा वायर फैक्ट्री में बीती शाम 5:30 बजे कुछ अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़ा और फैक्ट्री के अंदर घुसकर डीवीआर, हार्ड डिस्क, स्पेयर पार्ट्स और भी कुछ जरूरी चीजों की चोरी की गई। जिसकी कीमत 1 लाख से अधिक बताया जा रहा है. इस मामले में खमतराई थाना में आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Next Story