छत्तीसगढ़

मरीज का शव देने मांगे 1 लाख रूपए, रायपुर के बांठिया अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Admin2
1 May 2021 2:35 PM GMT
मरीज का शव देने मांगे 1 लाख रूपए, रायपुर के बांठिया अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
x

रायपुर। राजधानी के बांठिया अस्पताल में एक मरीज़ की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को शव वापस नही लौटाने का मामला सामने आया है। मरीज़ के भांजे ओमप्रकाश साहू द्वारा बताया गया कि मृतक को 21 अप्रैल की रात को अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके बाद अस्पताल प्रंबंधन द्वारा 1 लाख की मांग की गई। उसके बाद मरीज़ का इलाज चल ही रहा था। और आज 1 मई को मरीज़ घनश्याम साहू की मौत हो गई। अस्पताल द्वारा पीड़ितों से करीब 6 लाख ले लिया गया है उसके बाद और 70 हज़ार का बिल तैयार कर पीड़ित को देकर कहा गया कि अब पहले पैसे दीजिये उसके बाद बॉडी ले जाइये। उसके बाद पीड़ितों की मदद करने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल राव द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर इजाल की जानकारी के लिए दबाव बनाया गया। जिसके बाद अस्पताल के संचालक डॉ राजेन्द्र बांठिया द्वारा वीडियो में भी कहा गया कि शासन के अनुसार जारी की गई गाइडलाइन से ज्यादा ली गई रकम को अस्पताल वापस देता है। मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा न्याय की भी मांग कर रहा है। और तत्काल अस्पताल को बंद करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

बता दें बांठिया हॉस्पिटल के संचालक पहले भी जेल जा चूका है. शव को बंधक बनाकर पैसों की मांग करते है.



Next Story