छत्तीसगढ़

रात 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में चली बैठक, विजय शर्मा-अरुण साव ने बताया किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Nilmani Pal
19 Jun 2026 7:10 AM IST
रात 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में चली बैठक, विजय शर्मा-अरुण साव ने बताया किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा
x

रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) में सभी मंत्रियों के साथ करीब 5 घंटे लंबी बैठक हुई। यह बैठक देर रात शुरू होकर रात 2 बजे के बाद समाप्त हुई, जिसके बाद सभी मंत्री मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि यह हर तीन महीने में होने वाली नियमित बैठक है। उन्होंने कहा कि बैठक में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों और विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की गई। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी इसे रूटीन बैठक बताया और कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को बुलाया था। वहीं मंत्री राम विचार नेताम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सभी लोग मुस्कुराइए, सभी तरह के कयास निष्फल हैं।” इस बैठक को लेकर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें मंत्रियों ने खारिज किया।

सूत्र - प्रदेश बीजेपी के महामंत्रियों की शिकायत के बाद बुलाई गई थी मंत्रियों की बैठक

बता दें कि 18 जून को दोपहर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश महामंत्रियों की बैठक ली। जिसमें महामंत्रियों ने आरोप लगाया कि हमारी सुनी नहीं जा रही है। मंत्रियो की मनमानी चल रही है। मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है। कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे है। स्थानीय कार्यक्रम नाराज बताए जा रहे है।

दिन ढलते ही मंत्रियों को सिर्फ एक लाइन का मिला था संदेश - मंत्रियों की बैठक का एजेंडा क्या था, इसके बारे में भी कुछ और जानकारी नहीं थी। मंत्रियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री के साथ संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहे। बैठक को पवन साय ही कोअर्डिनेट कर रहे थे।






Next Story