छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बाइकों में भिड़त...दो युवकों की हालत गंभीर

Admin2
13 Jan 2021 10:36 AM IST
छत्तीसगढ़: बाइकों में भिड़त...दो युवकों की हालत गंभीर
x
दर्दनाक सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। धमतरी जिले में दो बाइक में बीती रात जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कल रात यह हादसा दुगली क्षेत्र के ग्राम केकरा खोली के पास हुआ है। जहां दो युवकों की बाइक आमने सामने से टकरा गई। बाइक सवार प्रकाश साहू (25) और लोकेश्वर (24) हादसे का शिकार हुए हैं। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद कुकरेल संजीवनी से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


Next Story