रायपुर में मर्डर: रेलवे स्टेशन के पास युवक पर हमला

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर. रेलवे स्टेशन के पास आपसी रंजिश में शंकर महानंद नामक युवक पर आरोपी महेश यादव द्वारा धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई. हत्या के बाद गंज थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की पूरी वारदात देर रात 2 बजे के आस पास की बताई जा रही है. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे थे. आरोपी ने मृतक ने गले पर खैंची से वार करके मौत के घाट उतार दिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेजकी की जाँच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक मृतक महासमुंद जिले का रहने वाला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





