राज्य

देश के तीन राज्यों में आज उपचुनाव

Admin2
31 May 2022 12:27 PM IST
देश के तीन राज्यों में आज उपचुनाव
x
ओडिशा केरल उत्तराखंड

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : देश के तीन राज्यों में आज उपचुना हो रहा है। उपचुनाव ओडिशा के बजरंगनगर, केरल के त्रिक्काकारा और उत्तराखंड के चंपावत में होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किस्मत दांव पर है, वह चंपावत से चुनावी मैदान में हैं। वहीं केरल के त्रिक्काकार की बात करें यहां मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। जबकि विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने यूडीएफ की ओर से कमान संभाल रखी है। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन एनडीए की ओर से मोर्चा संभाल रहे हैं। तीनों ने ही चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंकी थी।प्रदेश में सत्ता में आने के बाद पिनारयी विजयन के सामने यह पहला प्रत्यक्ष चुनाव है। बता दें कि कांग्रेस के विधायक पीटी थॉमस का निधन हो गया था, जिसकी वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस इस सीट को अपने पास रखने की कोशिश करेगी। पार्टी ने थॉमस की पत्नी उमा थॉमस को मैदान में उतारा है। जबकि सीपीआई ने प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जो जोसेफ को मैदान में उतारा है। भाजपा ने एएन राधाकृष्णन को टिकट दिया है।

उमा थॉमस का कहना है कि वह अपनी जीत लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। लोगों को पता है कि किसे वोट देना है, किसने क्षेत्र में अच्छा काम किया है
Next Story