राज्य

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल

Bharti Sahu 2
16 May 2024 4:24 AM GMT
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल
x

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पुलिस जवान से भरी बस गड्ढे में पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची सकरा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल जवानों को सकरा रेफरल अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। गड्ढे में पलटी पुलिस जवान से भरी बस में सवार महिला जवान भी घायल हुई है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर के पांचवें चरण के चुनाव में ड्यूटी करने के लिए पुलिस जवान से भरी बस समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर आ रही थी। तभी सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 के शुजालपुर के निकट बस अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटी गई। जिस में बस मे बैठे करीब 20 जवान घायल हो गए और इस घटना में महिला जवान भी घायल हो गई है।

40 से अधिक पुलिस के जवान सवार थे। सभी घायल जवानों को स्थानीय स्तर पर सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल सकरा थाना पुलिस घायलों को इलाज कराने में जुटी हुई है। इससे पहले दोपहर में भी सकरा के शुजालपुर में असम पुलिस की बस दुर्घटना हुई थी।

घायल जवानों ने बताया कि रात के करीब 9:00 बजे मुजफ्फरपुर चुनाव ड्यूटी के लिए समस्तीपुर से एक निजी बस से मुजफ्फरपुर के लिए चली। इसी बीच सकरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर में बस पलट गई और करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। बस में 40 से ऊपर जवान सवार थे। महज कुछ ही घंटो के अंदरदो हादसे से इलाके में हडकंप मच गया है।

Next Story