
x
BSF कांस्टेबल पुर्नम कुमार : लगभग तीन हफ्ते बाद BSF कांस्टेबल पुर्नम कुमार शॉ आखिरकार वतन लौट आए हैं। 23 अप्रैल से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में रहे पुर्नम को आज सुबह करीब 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा गया। पूरी प्रक्रिया तय कूटनीतिक प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्वक पूरी की गई।
भारत लौटा BSF कांस्टेबल पुर्नम कुमार शॉ
जवान की वतन वापसी के बाद BSF अधिकारियों ने तुरंत उन्हें डीब्रीफिंग के लिए लिया। ताकि पूरे मामले की सही जानकारी जुटाई जा सके कि वो पाकिस्तान की सीमा में कैसे पहुंचे और वहां उनके साथ क्या व्यवहार हुआ।
शॉ की रिहाई भारत के लिए एक कूटनीतिक राहत मानी जा रही है। उनके परिवार के लिए बड़ी राहत का पल है। अब उनसे बातचीत के बाद ही इस पूरी घटना की असली तस्वीर सामने आ पाएगी।
सीमा पार कर पहुंचे थे पाकिस्तान
बता दें कि पूर्णम शॉ 23 अप्रैल को अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ की 182वीं बटालियन में पूर्णम शॉ तैनात थे। वो किसानों के एक ग्रुप की सुरक्षा में लगे थे। आराम करने के लिए वो पड़े के नीचे गए। इसी दौरान गलती से वो पाकिस्तान मे प्रवेश कर गए। जहां पाक के रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
TagsPakistani हिरासत रिहाBSF जवानभारत स्वागतPakistani detained releasedBSF jawanwelcome to Indiaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





