राज्य

प्रेमिका की फोटो स्टेटस लगा प्रेमी ने दी जान, लटकी मिली लाश

Saba Naaz
26 Jun 2025 8:18 PM IST
प्रेमिका की फोटो स्टेटस लगा प्रेमी ने दी जान, लटकी मिली लाश
x
varanasi वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर गांव में रिंग रोड फेज-2 से थोड़ी दूरी पर स्थित शीशम के पेड़ से गुरुवार दोपहर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में जब गांव के कुछ चरवाहे पशुओं को चराने निकले तो उन्होंने पेड़ से लटकते एक युवक को देखा। इस पर उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को देखकर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। युवक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके जरिए उसकी पहचान हो सकी।
उसके मोबाइल पर आए एक कॉल के जरिए पुलिस ने मृतक के भाई सुनील से संपर्क किया। भाई ने बताया कि मृतक भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के झउआ गांव निवासी मंगल था। जांच में यह भी सामने आया कि मंगला ने आत्महत्या से पूर्व अपने मोबाइल से कई बार एक लड़की को कॉल किया था, आशंका जताई गई कि उस लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मृतक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त लड़की की आपत्तिजनक फोटो भी अपलोड की थी और साथ ही व्हाट्सएप व फेसबुक पर दो-दो स्टेटस भी लगाए थे। इनमें एक स्टेटस में लिखा था। दोनों स्टेटस में प्रेमिका की फोटो पर उसने मौत की वजह उसे बताते हुए टेक्स्ट भी लिखा था। जानकारी मिलने के बाद एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story