राज्य

सासाराम में घर के बाहर धमाका, बंगाल में BJP विधायक पर पथराव

Teja
3 April 2023 6:27 AM GMT
सासाराम में घर के बाहर धमाका, बंगाल में BJP विधायक पर पथराव
x

रामनवमी : रामनवमी के मौके पर देश के कई राज्यों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिली थी। हालांकि, पांच दिन के बाद भी कई जगहों पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। इनमें बिहार का सासाराम, बंगाल का हुगली और झारखंड का साहिबगंज शामिल हैं। इनमें कई जगहों पर तो इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। साथ ही स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के गृह विभाग ने हुगली के रिशरा और महेश इलाकों में रविवार रात 11 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके अलावा ताजा स्थिति को देखते हुए कुछ जगहों पर यातायात भी प्रतिबंधित है। इस बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष ने बताया कि हुगली के पुरशुरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक बिमन घोष पथराव में घायल हो गए हैं।

Next Story