राज्य

बीकानेर: पक्षियों के लिए 12 मंजिल का अपार्टमेंट बनाया

Soni
3 March 2022 4:22 AM GMT
बीकानेर: पक्षियों के लिए 12 मंजिल का अपार्टमेंट बनाया
x

कबूतरखाने तो बीकानेर में कई जगह बन गए हैं, लेकिन यह 'बर्ड अपार्टमेंट' कुछ हटकर है। मिट्‌टी के सैकड़ों घरौंदों में पक्षियों के आने-जाने लायक पर्याप्त जगह छोड़ी गई है। छोटी-छोटी चिड़ियों ने इनमें रहना शुरू कर दिया है। चिड़िया आसानी से अपना घरौंदा पहचान लेती है। ये घरौंदे पेड़ पर, लोहे की जाली पर मजबूती से टांग दिए गए हैं। राजपुरोहित बताते हैं कि पक्षियों के लिए स्विमिंग पुल का निर्माण भी किया जा रहा है। उसमें कबूतर सहित अन्य पक्षी नहाने का आनंद ले सकेंगे। यह मार्च में ही तैयार हो जाएगा।

पानी भी नियमित रूप से बदलने की व्यवस्था की जा रही है। 12 मंजिला टावर और अन्य व्यवस्थाएं करने में करीब 5 लाख रुपए की लागत आई है। इन घरौंदों में 1100 से ज्यादा पक्षी निवास कर सकते हैं।

Next Story